गिरिडीह: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह जिले में सभी इलाके में जुलूस व कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र केवट टोला पुरना नगर में पथराव कर दिया गया. जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं नगर थाना क्षेत्र आजाद नगर में आरएसएस (संघ)के प्रचारक रोहित कुमार नामक व्यक्ति के ऊपर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जबकि एक व्यक्ति को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
गिरिडीह में जुलूस पर पथराव, आरएसएस के प्रचारक पर हमला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
