रांची: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया हैं कि वे इच्छुक नेताओं से आवेदन, विस्तृत जानकारी और बायोडाटा प्राप्त करें और उसकी सूची प्रदेश कांग्रेस को 15 दिनों के भीतर जमा करें. सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक तैयारी में जुटी हुई है. जिला और प्रखंड अध्यक्षों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि वे जनता को कांग्रेस के दृष्टिकोण और महागठबंधन सरकार द्वारा झारखंड में किए गए जनहितकारी कार्यों से पूरी तरह अवगत कराएं. इससे भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार को जवाब देने में मदद मिलेगी और आम लोगों को भ्रमित होने से रोका जा सकेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि लोगों के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जाए और उन्हें भाजपा के झूठे प्रचार से सावधान किया जाए.
प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों से मांगा आवेदन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
