AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Hazaribagh : हजारीबाग के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रहे हजारीबाग को अब झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिल सकता है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो यहां खिलाड़ियों को एक ही परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई खेल सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बाहर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें बेहतर मंच मिलेगा। प्रस्तावित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, स्विमिंग, राइफल शूटिंग सहित कई खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मकसद साफ है, हजारीबाग और आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और संसाधन देना, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
सरकार ने मांगा प्रस्ताव, जगह की तलाश शुरू
हजारीबाग पहुंचे कला एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने जिला प्रशासन और खेल विभाग से प्रस्ताव मांगा है। पूछा गया है कि जिले में किस जगह को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर संभावित जगहों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
इन दो जगहों पर चल रही चर्चा
नगर निगम की ओर से दो जगहों का विकल्प सामने आया है। पहला मौजूदा स्टेडियम परिसर और दूसरा डीवीसी चौक के पास स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ऑडिटोरियम सह इंडोर स्टेडियम। माना जा रहा है कि इंडोर स्टेडियम परिसर इस परियोजना के लिए मजबूत दावेदार हो सकता है।
सिर्फ खेल नहीं, फिटनेस और ट्रेनिंग का भी हब बनेगा
योजना सिर्फ खेल मैदान बनाने की नहीं है। यहां स्केटिंग रिंक, योग और ध्यान केंद्र, मल्टी-एक्टिविटी एरिया, ओपन जिम और रनिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं भी विकसित करने की तैयारी है। यानी यह जगह सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का बड़ा केंद्र बन सकती है।
प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण और प्रतिभा विकास केंद्र भी बनाए जाने की योजना है। यहां अनुभवी कोच खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग देंगे। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतरता है, तो हजारीबाग सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार ही नहीं करेगा, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी कर सकेगा। फिलहाल डीवीसी चौक स्थित इंडोर स्टेडियम को लेकर प्लानिंग तेज है और जल्द सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही जा रही है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors