पाकुड़: डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती पर JMM कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान JMM जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज देश गलत हाथों में है. बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर ने हमेशा से सभी के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है. उन्होंने देश के नागरिकों के लिए संविधान लिखा. भाजपा के आने से पहले देश संविधान के अनुसार चलता था लेकिन अब देश के संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है. आज केंद्र सरकार साजिश के तहत हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाला दी है. उनका जुर्म बस इतना था कि वे भारत के संविधान को मानकर राज्य के आदिवासी-मूलवासी के हक अधिकारों की बात करते थे. अन्य राज्यों में भीजहां भाजपा की सरकार नही है, वहां भी नीतियों का विरोध करनेवाले नेताओं को साजिश कर जेल में डाला दिया जा रहा है इसलिए अब समय आ गया है कि इस लोकसभा में भाजपा को राज्य से खदेड़ने का काम करें ताकि हमारे राज्य की और भारत के संविधान की रक्षा हो सकें.
भाजपा की सरकार से पहले देश संविधान के अनुसार चलता था: श्याम यादव

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
