Joharlive Team
रांची। काँके थाना क्षेत्र के नगरी गांव में 6 वर्षीय मुख बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में बच्ची के माता पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।ईस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी सहित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि आरोपी चंदन कच्छप पिता स्वर्गीय रघु कच्छप बलवा पानी ग्राम राड़हा का निवासी है यह बच्ची के चाचा के घर में गाय चराने का कार्य किया करता था वहीं एक आरोपी 14 वर्षीय नाबालिक लड़का है इन दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है घटना 3 अगस्त की दोपहर 2:00 बजे की है घर में अकेले देख बच्ची के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया जब बच्ची के माता-पिता घर पहुंचे तो बच्ची ने इशारों में घटना के बारे में बताया और बच्ची दर्द से कराह रही थी बच्ची के कपड़ों पर खून के धब्बे लगे हुए थे यह देख घर वालों ने पुलिस को सूचना दी और कांके थाना आए और घटना के संबंध में बताया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
Previous Articleलालू से मिलने रिम्स पहुंचे उनके समधी कैप्टन बीएन यादव
Next Article घाटशिला: ट्रैक्टर ने दो मासूमों को कुचला, एक की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
