सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 महिलाओं सहित 23 लोग गिरफ्तार

Joharlive Desk

किशनगंज। बिहार के किशनगंज में गुप्त सूचना के आधार पर रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान, पुलिस ने देह व्यापार के संचालक सहित 23 लोग गिरफ्तार किया है। इसमें 13 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, पुलिस ने इस दौरान देह व्यापार के दलदल में फांसी चार लड़कियों को मुक्त करवाया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जानकारी के मुताबिक, इन चारों को जबरन प्रताड़ित कर देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने किशनगंज आदर्श थाने में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं, किशनगंज पुलिस एसपी कुमार आशीष ने बताया कि, उन्हें अनैतिक देह व्यापार संचालन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हेडक्वॉटर डीएसपी के नेतृत्व में मौके पर टीम बनाकर भेजा।

इस दौरान, पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी के दौरान 13 महिला और दस पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। उन्होंने बताया कि, 23 गिरफ्तार लोगों में तीन दलाल भी शामिल है, जिसमें से दो महिला दलाल, साथ ही, एक पुरुष दलाल मोहम्मद कैयूम शामिल है।

पुलिस कप्तान ने बताया कि, मोहम्मद कैयूम अपराधकर्मी है। इसका देह व्यापार से जुड़ा कई आपराधिक इतिहास किशनगंज थाने में दर्ज है। इनके द्वारा देह व्यापार में गलत तरीके से धन अर्जित किया गया है, जिसे सीजर का प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि, देह व्यापार से जुड़े दलालों पर आगे भी नकेल कसा जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment