रनिया थानेदार की पिटाई मामला : दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Khunti : खूंटी जिले में थानेदार की पिटाई मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तोरपा अनुमंडल पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय सिंह उर्फ संदीप सिंह (निवासी – डिगरी बड़काटोली, रनिया थाना क्षेत्र) और सुखराम कोंगाड़ी (निवासी – सरिता लंगोटोली, कामडारा थाना क्षेत्र, गुमला) के तौर पर की गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सर्किल इंस्पेक्टर ने की पुष्टि

गिरफ्तारी की पुष्टि सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी सुखराम कोंगाड़ी ने घटना के बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो में वह थानेदार और भीड़ द्वारा की गई मारपीट पर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। अशोक सिंह ने बताया कि तीन थानों की पुलिस टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था और अब दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। फिलहाल बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी

बसिया थाना क्षेत्र के सुखदेव झोरा उर्फ भोको (20), रनिया के सनेटर झोरा उर्फ सोनू (24), डिगरी के जगतपाल सिंह उर्फ चौथा (45), मेलानियस होरो (32), मार्शल कोंगारी (66) और रनिया कनकलोया के पूनम भेंगरा (42)।

क्या है मामला

मालूम हो कि यह घटना 2 नवंबर की है, जब लोहागाड़ा में डाइर मेला चल रहा था। थानेदार विकास कुमार जायसवाल विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ मेले में तैनात थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो गुटों में झगड़ा हो रहा है। थानेदार जब एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे, तो कुछ लोग नशे की हालत में झगड़ रहे थे। उन्होंने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से पीटा। कांस्टेबल ने बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसकी राइफल छीनने का प्रयास किया। बाद में पुलिस बल ने स्थिति पर काबू पाया। SP मनीष टोप्पो ने बताया कि थानेदार विकास कुमार जायसवाल अब खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Also Read : गुमला में पलटी बाइक, एक की मौ’त, दो घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : महनार के RJD उम्मीदवार पर FIR दर्ज… जानें क्यों

Also Read : सर्दियों में खांसी-जुकाम और बलगम से बचने के लिए इन 4 चीजों से दूर रहें

Also Read : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : जल्द बैंक खातों में पहुंचेगी नवंबर की किस्त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : चांचकी गांव में जूट के ढेर में लगी भीषण आ’ग, भारी नुकसान

Also Read : सोना-चांदी के दाम में गिरावट, सालभर में सोना 43,938 और चांदी 62,258 रुपए महंगी हुई

Also Read : गोड्डा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो टैंकरों से 12 हजार लीटर नकली पेट्रोल जब्त

Also Read : गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के तीन जिलों में करेंगे जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Also Read : JAC की 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू करने की तारीखें घोषित

Leave a Comment