Ranchi : रांची जिले की तहरीन फातिमा ने मैट्रिक परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गुरुवार को उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही तहरीन के माता-पिता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर DC ने कहा कि तहरीन की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन की ओर से भी बेटियों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी। तहरीन ने आगे बताया कि वह इंजीनियरिंग करना चाहती हैं और फिर UPSC की तैयारी कर IAS बनना चाहती हैं। DC ने तहरीन के शिक्षकों की भी सराहना की।
तहरीन के पिता अब्दुल रहमान ठेले पर कपड़े बेचते हैं। बेटी की सफलता पर माता-पिता की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर विक्टोरिया, शिक्षिका सिस्टर सुनीता लकड़ा और शिक्षक एंथोनी तिग्गा भी मौजूद थे। DC ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा अधीक्षक को तहरीन की आगे की पढ़ाई में सहयोग के निर्देश दिए।
Also Read : BIT मेसरा में B.Tech (CSE) छात्र को 1.45 करोड़ का मिला पैकेज
Also Read : वरिष्ठ IPS अधिकारी को बीच रास्ते में छोड़कर भागे बॉडीगार्ड और चालक, तीनों निलंबित
Also Read : कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सपाट शुरुआत
Also Read : 1 जून से ATM, LPG, FP समेत इन नियमों में होगा बदलाव
Also Read : ट्रंप के टैरिफ पर अदालत का बड़ा फैसला, अस्थाई रूप से बहाल करने के आदेश

