रांची-कटिहार-रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार दिन, देखें शेड्यूल

रांची : रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा और होली फेस्टिवल के अवसर पर भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 05761/05762 रांची-कटिहार-रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 5 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 5 कोच एवं वतानुकूलित 3-टीयर के 3 कोच समेत कुल 15 कोच होंगे. ट्रेन संख्या 05761 रांची-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.03.2024 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.03.2024 को रांची से प्रस्थान करेगी.

रांची से रात 20.30 में करेगी प्रस्थान

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शुक्रवार 20:30 बजे, मुरी आगमन 21:33 बजे प्रस्थान 21:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:47 बजे, धनबाद आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:45 बजे, आसनसोल आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, पाकुड़ आगमन 06:31 बजे प्रस्थान 06:32 बजे, मालदा टाउन आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे एवं कटिहार आगमन शनिवार 11:00 होगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कटिहार से रात 22.30 बजे खुलेगी

ट्रेन संख्या 05762 कटिहार – रांची होली स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.03.2024 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.03.2024 (गुरुवार) को कटिहार से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का कटिहार प्रस्थान गुरुवार 22:30 बजे, मालदा टाउन आगमन 00:55 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, पाकुड़ आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:27 बजे, आसनसोल आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, धनबाद आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 11:52 बजे, मुरी आगमन 12:55 बजे प्रस्थान 12:57 बजे एवं रांची आगमन शुक्रवार 14:25 बजे होगा.

इसे भी पढ़ें: इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने राज्यसभा की सदस्य के तौर पर ली शपथ, नारायणमूर्ति रहे मौजूद

Leave a Comment