राजनाथ सिंह ने लखनऊ से दाखिल किया नामांकन, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर धामी भी रहे मौजूद

लखनऊ: रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे. नामांकन दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रोड शो किया. रोड शो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राजनाथ सिंह के साथ रहे.

बता दें कि लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा. इस सीट से राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा से होगा. नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. उन्होंने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ये भी पढे: पाकुड़: नगर थाना परिसर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

ये भी पढे:पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस,अगले सोमवार को होगी सुनवाई

Leave a Comment