प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले, भारत-अमेरिका कोरोना पर मिलकर विजय प्राप्त करेंगे

Joharlive Desk

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ पर मिलकर विजय प्राप्त करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

श्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति आभार व्यक्त करने वाले ट्वीट के जवाब में रिट्वीट करते हुए कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। इस तरह के वक्त दोस्तों को और करीब लाते हैं। भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी अभी तक के सबसे मजबूत दौर में है। भारत कोरोना के खिलाफ मानवता की इस लड़ाई में हर संभव मदद करने को तैयार है।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के इलाज में इस्तेमाल किये जाने वाले हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के अमेरिका को भेजने की मंजूरी के लिये भारत के प्रति आभार प्रकट किया है।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “चुनौतीपूर्ण समय में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत होती है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा भारत और भारत के लोगों का धन्यवाद। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। भारत ने पूरी मानवता की मदद की है।”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

श्री ट्रंप की ओर से दवा के लिये लगातार मांगी जा रही मदद के कुछ ही घंटे बाद भारत सरकार ने मंगलवार को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात से आंशिक प्रतिबंध हटाने की घोषणा की थी।

भारत ने मार्च में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह दवा संभावित एंटी-वायरल एजेंट और अन्य जेनेरिक दवाओं के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है।

Leave a Comment