बोकारो: गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो नगर पुलिस ने अवैध शराब और जुआ के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सेक्टर 4 थाना और बोकारो स्टील सिटी थाना की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी की. छापामारी के दौरान सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से तास की गड्डी, 2520 रुपये और एक दर्री बरामद हुई. इसके अलावा बोकारो सिटी थाना क्षेत्र में नया मोड़ और अन्य स्थानों पर जुआ के संबंध में की गई छापामारी में तास की पत्ती, टेबल, कुर्सी और बोर्ड रजिस्टर भी जब्त किए गए. सिटी थाना अंतर्गत आउट ऑफ टाउन रेस्टोरेंट में शराब बंदी के बावजूद शराब पिलाने की सूचना पर छापामारी की गई, जिसमें 30 बोतल बीयर बरामद की गई.
अवैध शराब और जुए के खिलाफ छापामारी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Previous Articleट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौ’त, परिवार में कोहराम
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
