त्योहारी मौसम से पहले एक्शन मोड में आई पुलिस, ट्रैफिक जाम नहीं होगा बर्दाश्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर की सड़कों पर लगने वाले जाम और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक बार फिर से जमशेदपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है, जहां बुधवार को एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में साकची बाजार क्षेत्र की सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. वहीं, जहां- तहां बेतरतीब पार्किंग करने वाले लोगों को भी नसीहत देकर दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

थाना प्रभारियों को सख्ती के निर्देश

एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि त्यौहार का मौसम है. लोग खरीदारी करने बाजार आ रहे हैं. मगर बेतरतीब पार्किंग और जहां-तहां अवैध रूप से फुटपाथ पर दुकान लगाकर लोग सड़क जाम कर रहे हैं. फिलहाल उन्हें नसीहत दी गई है. विशेष तौर पर ऑटो चालकों को हिदायत दी गई है. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी ऑटो चालकों से वार्ता कर उनसे सहयोग की अपील करें. अन्यथा दोबारा पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. जमशेदपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ऑटो चालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment