रामगढ़: रामगढ जिले के बरलंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने धोधरो टांड स्वर्ण रेखा नदी के किनारे थाना प्रभारी अंनत कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान देशी शराब की दर्जनों अवैध भट्टियों को तोड़ते हुए लगभग 400 किलो जावा महुआ नष्ट किया. पुलिस वहां से शराब बनाने के उपकरणों को भी जब्त कर थाने ले आई. इस अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Previous Articleकेंद्र में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है : कल्पना सोरेन
Next Article कथारा सब स्टेशन में लगी भीषण आग
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
