रांची: चुटिया इलाके में गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह, मुन्ना भोक्ता और सोनू लोहरा शामिल हैं. इनके पास से कुल 550 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि चुटिया इलाके में गांजा का अवैध कारोबार नियमित रूप से चल रहा है. इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी की योजना बनाई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि सोनू लोहरा का आपराधिक इतिहास रहा है.
चुटिया में गांजा का कारोबार करते तीन को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
