बोकारो : बोकारो शहर में लगातार घरों में चोरी की घटनाएं हो रही थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. सीसीटीवी कैमरा फुटेज के सहयोग से चोरी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी. इस दौरान 6 सितंबर को गरगा पुल घाट के पास से बादशाह खान उर्फ सोनू उर्फ आलम अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चोरी के कई मोबाइल बरामद किया गया. साथ ही बादशाह खान को निशान देही पर भांगा बाजार के रमेश सिंह के घर से चोरी के जेवरात को बरामद कर उसे भी गिरफ्तार किया गया. वहीं धनबाद मीना बाजार चरकुनिया के मुकेश बाउरी को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. बादशाह खान के निशानदेही पर ही चोरी के दो साइकिल को भी बरामद किया गया. 3 सितंबर को सिटी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी मुस्कान कुमार को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. विदित हो कि सेक्टर 12 हनुमान मंदिर में चोरी के आरोपी सन्नी लोहरा को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. छापामारी दल में सेक्टर 4 थाना पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, सिटी थाना पुलिस निरीक्षक सुदामा कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.
चोरी के सामान के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Previous Articleश्री गणेश मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
