गुमला: गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार राज्य के कुख्यात अपराधी और 2 लाख के इनामी विमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती सहित कई संगीन मामले बिहार के जहानाबाद, अरवल व गया में दर्ज है. बता दें कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक विमलेश यादव गुमला के घाटो बगीचा स्थित शांति नगर में किसी राजेंद्र कुमार के घर में डेढ माह से नाम बदलकर रह रहा था. जिसे गुमला के सिसई रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है. विमलेश यादव के पिता का नाम महेश यादव है और वह अरवल बिहार का रहने वाला है. विमलेश गुमला से ही बिहार के जिलों में सेटिंग कर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा था. यह भी बताया जा रहा है कि बिहार राज्य में विमलेश यादव एक गिरोह का संचालन करता था और गिरोह के जरिए बिहार और झारखंड के घटनाओं को अंजाम दिलवाता है. फिलहाल अपराधी से पुलिस से लगातार पूछताछ कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
