गुमला : जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा, 42720 नकद बरामद, सभी को भेजा गया जेल

गुमला। पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर गुमला पुलिस की टीम ने अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। गुमला शहरी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर स्थित धनंजय गिरी के घर के पास सेनवार पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इनके पास से ₹42720 बरामद किया गया है। गुरुवार की दोपहर गुमला थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में धनंजय गिरी, समलेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, रोहित केसरी, मकसूदन दास और शैलेश उरांव (सभी लक्ष्मण नगर निवासी) शामिल है। छापामारी दल में सअनि बिरबल नपांडे के अलावा गुमला पुलिस के जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने आगे बताया कि अवैध नशापान और जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वही, मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। मौके पर सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अलावा पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment