ब्राजील: ब्राजील के दक्षिणी शहर ग्रामाडो के शहरी क्षेत्र में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए. सीएनएन ने नेशनल सिविल डिफेंस के सूत्रों के हवाले से सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार सुबह विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हुआ, जब विमान एक इमारत की चिमनी से टकराया, फिर एक आवासीय इलाके से गुजरते हुए एक फर्नीचर की दुकान से जा टकराया. रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने इस हादसे की पुष्टि की और कहा कि हादसे में अधिकतर लोग उस आग से उत्पन्न धुएं से बीमार हो गए, जो दुर्घटना के बाद फैल गया था. घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया, “मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. वायु सेना दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, और केंद्रीय, राज्य एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हम स्थिति को जल्द से जल्द स्पष्ट करेंगे.”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
