बोकारो: आज बोकारो के सेक्टर 12 स्थित जैप 4 मैदान में चौकीदार संवर्ग की सीधी नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस परीक्षा में कुल 564 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं. प्रशासन ने सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिसमें पेयजल, ओआरएस और मेडिकल टीम शामिल हैं. परीक्षा की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को क्रमवार दौड़ में शामिल कराया जा रहा है. मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी शालिनी खालखो, सीटी डीएसपी आलोक रंजन और सार्जेंट मेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित है.
चौकीदार संवर्ग सीधी नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
