रांची : देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।
देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने यहां बताया कि आज सुबह सात बजे से 487 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत मास्क का उपयोग किया जा रहा है। सुबह 11 बजे तक कुल 35.61% मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
जिला निर्वाची पदाधिकारी ने विभिन्न वेब कास्टिंग सेंटर का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कोविड नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन के साथ मास्क, सामाजिक दूरी और सेनेटाइजर का उपयोग करते रहने की बात कही।
पदाधिकारी ने बताया कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल (50 प्रतिशत मतदान केंद्रों) 245 बूथों पर वेबकास्टिंग सुविधा सुनिश्चित की गयी है। आयोग के वरीय अधिकारी भी मतदान केंद्र की पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। समाहरणालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां बड़ी स्क्रीन पर वेबकास्टिंग से जुड़ी टीमें बूथ की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाये हैं।
श्री भजंत्री ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मास्क के साथ शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।
झारखंड : मधुपुर उप चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 35.61 प्रतिशत
Previous Articleपलामू में रिमांड होम से बच्चा फरार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
