पलामू :अमृत वाटिका निर्माण के लिए मिट्टी लेकर दिल्ली रवाना

पलामू : दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका के लिए मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत झारखंड के कोने-कोने से पवित्र मिट्टी संग्रह कर आज अमृत कलश के साथ भाजपा के जिला अध्यक्षों और अभियान की टोली ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया. बतौर पलामू जिले से भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक के अध्यक्षता में जिले के 30 मंडलों से दो-दो कार्यकर्ता कुल 60 कार्यकर्ता अमृत कलश लेकर दिल्ली के लिए प्रस्थान किया. रांची से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली के लिए प्रस्थान किया. डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर उन सभी का स्वागत एवं अभिनंदन कर उन्हें विदा किया गया. इस दौरान पांकी विधायक श्री शशि भूषण मेहता  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनोद सिंह, नारायण पांडे, अविनाश वर्मा, नरेंद्र पांडे, अजय तिवारी, अमित तिवारी, उदय शुक्ला प्रथम उपमहापौर मेदनीनगर, मंगल सिंह भाजयुमो पलामू जिला अध्यक्ष ज्योति पांडे, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, रीना किशोर, मीना गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य भोला सिंह, अरुण दुबे, शशि भूषण पांडे, जवाहर चंद्रवंशी, अजय गुप्ता दीपक सिंह, किशन मखड़िया, सत्येंद्र कुमार, दशरथ यादव, राकेश पांडे, संदीप गुप्ता सहित इस दौरान पार्टी के कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग! अब यूपी के युवक को गोलियों से भून डाला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment