पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक कार,नकद सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव में किया है. एसडीपीओ डीएन आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. डीबीएल कोल कम्पनी के एचआर प्रिंस कुमार को हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले एक अपराधी को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया कि डीबीएल कोल कम्पनी के एचआर प्रिंस कुमार से बबलू मुर्मु नामक अपराधी के द्वारा हथियार के बल पर रंगदारी गाली गलौज कर जान से मारने का धमकी दी गई थी. इसके बाद पीड़ित ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत किया और पुलिस के द्वारा कांड अंकित कर मामले को लेकर छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव में छापेमारी की. देशी हथियार के साथ बबलू मुर्मु नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक कार,रंगदारी का लगभग 1 लाख 20 हज़ार रुपये नकद सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी बबलू मुर्मु का आपराधिक इतिहास रहा है. वह बीते 2011 में हत्या मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस आगे जांच कर कार्रवाई कर रही है.
पाकुड़ पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
