बोकारो: बोकारो जिला स्थित सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना में अचानक लैंड स्लाइडिंग होने से एक थ्री हंड्रेड इलेक्ट्रिक शॉवल मशीन ओवर वर्डन में दब गया. सोहेल मशीन के ऊपर टाइटन मालवा गिर गया, जिससे मशीन पूरी तरह दब गया. वहीं सुबोध कुमार सुरक्षा गार्ड जो मशीन के पास था वह भी लापता है. लैंड स्लाइडिंग की घटना के बाद कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता एवं परियोजना पदाधिकारी अनिल तिवारी के साथ-साथ परियोजना से संबंधित सारे पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मलबा को हटाने का प्रयास कर रहे हैं. परिजन भी गोविंदपुर स्थित माइंस के व्यू प्वाइंट के पास पहुंच गए हैं. बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के यह चलते माइंस के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं कई मशीन भी पानी में डूबे हुए हैं. लगातार हो रहे बारिश के कारण ओवर बर्डन गिर गया. लापता गार्ड सुबोध कुमार की खोज की जा रही है, अभी तक उसका कोई ट्रेस नहीं मिल पाया है. सुरक्षा कर्मी सुबोध कुमार गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग का रहने वाला है. उनके पुत्र एवं परिजन भी की खोज कर रहे हैं. उनका कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं सीसीएल पदाधिकारी भी लगातार रेसक्यू में लगे हुए हैं.
सीसीएल के माइंस में लैंड स्लाइडिंग, मशीन पर गिरा ओबी, सुरक्षा कर्मी लापता

Next Article तालाब में डूबकर दो सगी बहनों की मौत, परिवार में मातम
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
