अब आपके मोहल्ले में होगा वैक्सीनेशन, नहीं लगानी होगी रिम्स-सदर की दौड़

रांची : अगर आप भी वैक्सीनेशन को लेकर परेशान रहते है और इस बात की चिंता सताती रहती है कि वैक्सीनेशन कैसे होगा. इसके लिए अलग से समय निकालना होगा. इतना ही नहीं वैक्सीन लगवाने के चक्कर में काफी परेशानी झेलनी होगी. तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. चूंकि अब वैक्सीनेशन की व्यवस्था आपके मोहल्ले में ही की जा रही है. जी हां, अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में दो दिन बाद से वैक्सीनेशन की शुरुआत हो जाएगी. जहां पर इम्युनाइजेशन प्रोग्राम के तहत सभी तरह के टीके लगाए जाएंगे. इससे लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकेंगे. वहीं रिम्स-सदर की दौड़ लगाने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा.

24 सेंटर का हो रहा संचालन

रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में फिलहाल 24 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन हो रहा है. इन सेंटरों पर डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे है. वहीं मरीजों को इलाज के बाद दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है. अब बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन के इंतजाम इन सेंटरों पर होंगे. इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं देना होगा. बता दें कि दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर रांची में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें: 10 जून तक जयराम महतो के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक

 

Leave a Comment