रांची: कैश फॉर पीआईएल मामले में सीबीआई ने अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है. इस मामले में 19 जनवरी 2023 को अमित अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. वहीं हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने अमित अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था. सीबीआई की टीम ने उसके कोलकाता और झारखंड के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. बताते चलें कि झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट राजीव कुमार द्वारा केस मैनेज करने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने के मामले की जांच कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी थी.
अब कैशकांड में सीबीआई करेगी अमित अग्रवाल से पूछताछ, 5 दिनों की रिमांड मंजूर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
