नोएडाः ईएसआईसी अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Joharlive Desk

नोएडा। दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस वक्त दमकलकर्मी राहत व बचाव का कार्य कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया, यहां तक कि ओटी में भर्ती मरीजों को भी डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। काफी नुकसान होने की सूचना है। अब तक इस बात का पता नहीं चला है कि यह आग कैसे लगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 24 स्थित सात मंजिली इमारत के बेसमेंट में आग लगी है। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब आठ बजे इसकी जानकरी मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

Leave a Comment