नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का पहला ‘इंडिया वीकेंड’ न्यूयॉर्क में

Mumbai : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाते हुए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) ने घोषणा की है कि वह 12 से 14 सितंबर 2025 तक न्यूयॉर्क सिटी में ‘इंडिया वीकेंड’ का पहला संस्करण आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम भारत की कला, संस्कृति, संगीत, फैशन और खानपान का उत्सव होगा।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “हम पहली बार न्यूयॉर्क में इंडिया वीकेंड लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह भारत की कला, संगीत, नृत्य, फैशन और भोजन का एक वैश्विक मंच पर भव्य उत्सव होगा।”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस वीकेंड की शुरुआत 12 सितंबर को लिंकन सेंटर के डेविड एच. कोच थिएटर में भारत के सबसे बड़े म्यूजिकल शो ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ के बहुप्रतीक्षित अमेरिकी प्रीमियर से होगी। इस शो का निर्देशन फिरोज अब्बास खान कर रहे हैं और इसमें 100 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। शो भारत के 5000 वर्षों के इतिहास को दर्शाएगा, जिसमें भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य की झलक होगी।  इस आयोजन में भारतीय टैलेंट के साथ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता क्रू भी हिस्सा लेंगे।

Also Read : न्यू मार्केट एरिया के पास मिला युवक का श’व, जांच में जुटी पुलिस

Also Read : कांस फिल्म फेस्टिवल में झारखंडी फिल्म ‘सुंडी’ का पोस्टर लॉन्च

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

Leave a Comment