रांची। कोयला नगरी धनबाद में ईडी की टीम ने दबिश दी है. मंगलवार की सुबह रांची से धनबाद पहुंची टीम ने प्रमोद सिंह के घर पर छापेमारी की कार्रवाई शुरु की. चार इनोवा गाड़ी से पहुंची टीम ने घर में रखे एक-एक कागजात को खंगाल रही है. NHM में हुए 6.97 करोड़ के घोटाले को लेकर की गई है. बता दें कि 2016 में हुए घोटाले में करोड़ों का घपला करने का प्रमोद आरोपी है. प्रमोद पर ईडी कई बार कारवाई कर चुकी है. इससे पहले ईडी ने 4 जुलाई को छापेमारी की थी. ईडी 11 जुलाई को प्रमोद को पूछताछ के लिए रांची बुलाया था, लेकिन प्रमोद अस्वस्थ होने का आवेदन देकर कार्यालय नहीं गए थे.
एनएचएम घोटाले मामले ईडी की धनबाद में दबिश, प्रमोद सिंह के घर खंगाल रही कागजात

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
