NH 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर दो बाइक के बीच टक्कर, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

गुमला : भरनो थाना क्षेत्र के नावा टोली नहर मोड़ के समीप NH 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग में दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में भरनो थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी 18 वर्षीय परमेश्वर उरांव, 16 वर्षीय बिन्देश्वर उरांव, और कर्रा थाना क्षेत्र के बमरला गांव निवासी भक्तु गोप शामिल है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में मकरा गांव निवासी प्रकाश लोहरा और लापुंग थाना क्षेत्र के पोकटा गांव निवासी बजरंग लोहरा शामिल है। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भरनो में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची RIMS रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे दो बाइक पर सवार होकर अलग-अलग इलाके से 5 युवक होली मनाने निकले थे। दोनों बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जोरदार रही कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक में सवार सभी 5 युवक सड़क पर गिर गए। इसमें सबको गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए घायलों की अस्पताल भेजा गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चिकित्सकों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। 2 का इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। फिर अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। तीन युवकों की मौत के बाद इनके परिवार में कोहराम मच गया।परिजन व उनके गांव के लोग आधी रात को इधर उधर भागते रहे। होली का त्योहार पल भर में मातम में बदल गया। रात में पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Comment