केंद्र सरकार द्वारा लागू नया जीएसटी दरअसल में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी है : सुमित शरण

Jamtara : भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने ऐतिहासिक जीएसटी सुधार को लेकर सरकार के फैसले की प्रशंसा की है। सुमित शरण ने इसे ‘स्वस्थ भारत’ के लिए असल ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी’ बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है। सुमित शरण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ऐतिहासिक जीएसटी सुधार सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जरूरी दवाएं और उपकरण पर 5 प्रतिशत से शून्य जीएसटी होगा। जीएसटी-मुक्त स्वास्थ्य और जीवन बीमा होगा। डायबिटिक फूड्स भी सस्ते होंगे।
उन्होंने कहा कि “जीएसटी की दरों में बदलाव से आर्थिक विकास, निवेश और मांग बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति आएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी। रोजमर्रा की जो चीजें हैं, उनके दाम घटेंगे। यह केंद्र सरकार की अच्छी घोषणा है। बता दें कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। इसके तहत, जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत या 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खाद्य पदार्थ नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, संरक्षित मांस, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन और घी, ये सभी 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में हैं। 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत जीएसटी में एयर कंडीशनिंग मशीनें, टीवी, डिशवॉशिंग मशीनें, छोटी कारें और मोटरसाइकिलें शामिल हैं। 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटकर शून्य हो गया है ।

Leave a Comment