नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश भेजेगा बिजली

Kathmandu : नेपाल ने आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली का निर्यात शुरू कर दिया है। यह कदम नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत उठाया गया है। इस समझौते के तहत 15 जून से 15 नवंबर तक नेपाल हर साल बांग्लादेश को बिजली भेज सकता है। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के अनुसार, आज मध्यरात्रि 12 बजे से बिजली आपूर्ति की शुरुआत हो गई है।

विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक हितेंद्र शाक्य ने बताया कि यह बिजली बिहार के मुजफ्फरपुर से होते हुए बांग्लादेश के बहरामपुर-भेडमारा 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के जरिए भेजी जा रही है। बांग्लादेश, नेपाल को प्रति यूनिट 6.4 सेंट की दर से भुगतान करेगा। वहीं, भारत को ट्रांसमिशन लाइन उपयोग के लिए अलग से शुल्क देना होगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने कहा कि अब तक केवल भारत को ही बिजली निर्यात होती थी, लेकिन अब बांग्लादेश को भी बिजली भेजना नेपाल के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

नेपाल सरकार का लक्ष्य है कि वह वर्ष 2035 तक 28,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करे, जिसमें से 10,000 मेगावाट भारत को, 5,000 मेगावाट बांग्लादेश को और 3,000 मेगावाट घरेलू खपत के लिए उपयोग में लाए।

Also Read : ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Also Read : एम्बुलेंस-पिकअप की भीषण टक्कर में पांच की मौ’त

Also Read : चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : कंप्यूटर शिक्षक और छात्रा की संदिग्ध मौ’त, भाग कर किया था प्रेम विवाह

Also Read :  पुलिस सिपाही भर्ती: 60,244 अभ्यर्थियों को आज CM देंगे नियुक्ति पत्र

Also Read : झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में बदलाव… जानें आज का रेट   

Also Read :  Aaj Ka Rashifal, 15 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

Also Read :  कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल

Leave a Comment