रांची : रांची-लातेहार के सीमावर्ती इलाके मैकलुस्कीगंज थानाक्षेत्र में मैकलुस्कीगंज-चंदवा सीमा पर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी हैं. नक्सली संगठन ने तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया हैं. घटना करीब छह बजे की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की. लेकिन, कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी हैं. बताया जाता है कि रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा थर्ड रेल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है. आरवीएनएल कंपनी के अधीन कार्य कर रही एक एजेंसी के एक हाइवा डम्पर, एक फोर व्हीलर तथा एक पोकलेन में आग लगाई है.
रेल विकास निगम की साइट पर नक्सलियों ने तीन गाड़ियों में लगाई आग

Previous Articleवज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत, 9 घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
