Joharlive Team
रांची। भाजपा की लहर में अब हर कोई आज पार्टी से जुड़ना चाह रहा है। रविवार को मुनचुन राय भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम चुके है। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने विधिवत रुप से मुनचुन राय को भाजपा में शामिल करायें। इस दौरान मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक जीतू चरण राम, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश संयोजक सतीश सिन्हा, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, चुटिया मंडल अध्यक्ष छत्रधारी महतो, 14 के वार्ड पार्षद दिनेश राम, पूर्व सांसद परिनिधि रिंकू सिंह, चुटिया मंडल के अमित सिंह, गौतम देव, राजदीप महतो, मनोज महतो,रेखा महतो,रेखा केशरी,पिंकी सिंह समेत सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
नवंबर 2018 में मुनचुन ने छोड़ा था आजसू का दामन
मुनचुन राय ने 6 नवंबर 2018 को आजसू का दामन छोड़ दिया था। मुनचुन राय ने आजसू रांची महानगर के अध्यक्ष पद एवं आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पद को त्यागते हुए उन्होंने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के उज्ज्वल भाविष्य की कामना भी की थी। वहीं मुनचुन के पार्टी से अलग होते ही उनके सैकड़ों समर्थक भी पार्टी से अलग हो गये थे।
आजसू का दामन छोड़ चुके मुनचुन सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ जुड़े भाजपा में
Previous Articleखुलासा : हुडुण्गदा विस्फोट व पांच पुलिसकर्मी हत्या में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली लखन सरदार समेत तीन गिरफ्ताार
Next Article बिहार: मिट्टी की दीवार गिरने से 4 बच्चों मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
