दुमका: ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Joharlive Team

दुमका । जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सीटन शेख शिकारीपाड़ा रेलवे स्टेशन से वाइब्रेटर मशीन लाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। इस बीच दुमका-रामपुरहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदाहा मोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment