पटना: बिहार में राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक मोबाइल फोन दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि दुकानदार करण शर्मा (24) शुक्रवार की देर रात गोला रोड स्थित अपनी दुकान को बंद करने के बाद बाइक से अपने एक कर्मचारी को सगुना मोड़ छोड़ने के लिये जा रहा था. इस दौरान आरपीएस मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. करण मूल रूप से विक्रम का निवासी था. वह रूपसपुर थाना क्षेत्र में डीपीएस मोड़ स्थित किराए के मकान में रह रहा था.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
