Joharlive Team
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हज हाउस के समीप मंगलवार को आपसी विवाद में मो. दानिश नामक एक दागी युवक की हत्या कर दी गई थी। चाकू से गोदकर दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया। चाकू से हमला के पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गयी। अत्यधिक रक्तश्राव के कारण अस्पताल ले जाने के पहले ही उसकी मौत हो गयी। वह कडरू इलाके का ही रहने वाला है। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चारों ने अपनी संलिप्त भी स्वीकार ली है। अरगोड़ा थाना प्रभारी असीत कुमार मोदी ने बताया कि मो. दानिश अपराधी प्रवृत्ति का युवक था। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने उसकी पत्नी सहनाज परवीन के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने राजा उर्फ रंगा बिल्ला, जिलानी, बेलाल और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस को रंगा बिल्ला के दो-तीन अन्य साथियों की तलाश है, जो घटना के वक्त वहां मौजूद थे। उन सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
