गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, मंत्री बेबी देवी करेंगी झंडोत्तोलन

बोकारो: 75वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके लिए सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान सज धज कर तैयार है. मैदान में रंग रोगन कार्य पूरा कर लिया गया है. शुक्रवार 26 जनवरी को नौ बजे पुलिस लाइन मैदान में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बेबी देवी झंडोत्तोलन करेंगी. इसके पहले पुलिस अवर निरीक्षक, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल फोर बोकारो, जिला पुरूष सशस्त्र बल -1, जिला पुरूष सशस्त्र बल – 2, जिला महिला सशस्त्र बल एवं गृहरक्षा वाहिनी के प्लाटून एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा परेड किया जाएगा.

वहीं विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली जाएगी. इस अवसर पर शिक्षा, खेल, कार्यालय पदाधिकारियों, कर्मियों आदि में बेहतर कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तैयारी तेज, बैठक आयोजित

Leave a Comment