बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर बोकारो जिले में आज एक सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम के सामने अवैध रूप से बालू खनिज ले जाते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. इन ट्रैक्टरों को जप्त कर बालीडीह ओपी थाना को सुपुर्द किया गया और संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई. साथ ही, माराफारी थाना क्षेत्र में सेल मनसा सिंह द्वार के निकट मुख्य पथ पर एक अन्य ट्रैक्टर को अवैध बालू खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया. इसे भी माराफारी थाना को सुपुर्द कर दिया गया और वहां भी प्राथमिकी दर्ज की गई. इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू और पुलिस बल मौजूद थे, जिन्होंने अवैध खनन की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
