बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने को लेकर खनन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को खनन विभाग की टीम ने बालीडीह थाना के समक्ष मुख्य सड़क पर जांच अभियान चलाया. जिसमें टीम ने 4 ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू का उठाव कर ले जाते हुए पकड़ा. जिसे टीम ने जब्त कर लिया और पुलिस बल के सहयोग से बालीडीह थाना परिसर ले गई. वहीं उनके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जांच टीम में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं जिला पुलिस बल मौजूद थे.
खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, अवैध बालू लदा 4 ट्रैक्टर जब्त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
