रामगढ: कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत ओरला में बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे नकाबपोश, हथियारबंद अपराधियों ने राशन दुकानदार के घर में घुसकर लाखों रुपए की ज्वेलरी और नगद लूट ली. लूटपाट के दौरान परिवार के सदस्यों ने विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पीटा गया. इस घटना में एक महिला और उसका विकलांग पुत्र घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधियों ने एक घंटे तक लूटपाट की और फिर फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई. मांडू इंस्पेक्टर और कुजू थाना प्रभारी भी स्थिति की जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

Previous Articleपत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, बंद कमरे में मिला श’व
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
