Ranchi : राजधानी रांची में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। पंडरा ओपी क्षेत्र में एलएसडी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रांची में LSD की सप्लाई सीधे विदेश से की जा रही थी।
डाक के जरिए आ रहा था ड्रग्स
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में चल रही जांच के दौरान पुलिस आरोपियों को लेकर हेहल उप डाकघर पहुंची। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान फिर से LSD की खेप बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि यह ड्रग्स नीदरलैंड से पोस्ट के जरिए मंगाया जाता था, जिससे साफ है कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेटवर्क सक्रिय है।

दो दिन की पूछताछ में बड़े खुलासे
रिमांड के दौरान दो दिनों तक चली पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और रांची के अलावा किन शहरों तक इसकी पहुंच है।
लाखों रुपये का LSD जब्त
डीएसपी प्रकाश सोय के अनुसार, हाल में बरामद एलएसडी की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। इससे पहले भी इस मामले में करीब 8 लाख रुपये का ड्रग्स जब्त किया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 12 लाख रुपये से अधिक का एलएसडी पुलिस के हाथ लग चुका है।
Also Read : रांची में रामनवमी की तैयारी तेज, डीसी ने जुलूस रूट का लिया जायजा

