रांची: बुढ़मू पुलिस ने अजय महतो के अपहरण के बाद हत्या मामले का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है. पुलिस टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों में जगदीश मुंडा और कृष्णा महतो शामिल है. इनलोगों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त कर लिया है. उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार जगदीश मुंडा का पारिवारिक विवाद चल रहा था. कई बार मृतक अजय महतो पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी देता था. जिसके बाद आरोपी जगदीश अपने दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाला. हत्या कर बॉडी को फेंक दिया था जंगल में ग्रामीण एसपी ने कहा कि अजय महतो की हत्या करने के बाद आरोपियों ने जिकरा फॉल के पास बॉडी को फेंक दिया था. इससे पूर्व ओझासाडम से अजय महतो का अपहरण किया था.
अपहरण के बाद हत्या मामले का 12 घंटे के अंदर खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
