Joharlive Desk
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत जीत लिया।विधानसभा में येदियुरप्पा सरकार को बहुमत मिल गया है। 207 विधायकों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 104 का आंकड़ा पार करना था, जिसे भाजपा सरकार ने पार कर लिया है। भाजपा के पास सदन में अब 105 विधायक हैं। कर्नाटक में तीन दिन पहले ही बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तीन दिन बाद उन्होंने सदन में बहुमत हासिल कर लिया। येदियुरप्पा ने सदन में सिर्फ एक लाइन का विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें लिखा गया था कि सदन को उनके नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा है।
कर्नाटक में एक महीने से जारी सियासी संकट के बाद आज येदियुरप्पा सरकार ने सदन में बहुमत परीक्षण में जीत हासिल कर लिया है। इसके बाद कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इस दौरान स्पीकर केआर रमेश ने कहा, श्मैंने खुद को इस कार्यालय से मुक्त करने का फैसला किया है। मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। ये कहते हुए उन्होंने डिप्टी स्पीकर कृष्णा रेड्डी को अपना त्याग पत्र सौंप दिया। स्पीकर केआर कुमार ने अपने 14 महीने के लंबे कार्यकाल पर कहा, मैंने अपने श्विवेकश् और संविधान के अनुसार काम किया। मैंने अपने पद की गरिमा को अपनी पूरी क्षमता के बनाए रखने की कोशिश की।
कर्नाटक: विधानसभा में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने जीता विश्वास मत
Previous Articleबिहार: फागू चौहान ने ली बिहार के राज्यपाल पद की शपथ
Next Article देवघर पहुंचे लालू के लाल तेजप्रताप
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
