Jharkhand Weather : इन जिलों में आज चलेगा हीट वेव, येलो अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में 16 मई से एक बार फिर गर्मी ने दस्तक दे दी है. पिछले 24 घंटों में झारखंड के मौसम की बात करें तो कुछ जिलों में हल्की मध्यम बारिश हुई, जबकि लू के कारण तापमान लगातार बढ़ता गया. उच्चतम तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान चाईबासा जिले में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी आज भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन के कारण राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. अगले 2 से 3 दिनों तक जिले में ऐसी स्थिति बनी रहेगी यानी कुछ जिलों में लू चलेगी तो कुछ जगहों पर गर्मी सताएगी. मौसम विभाग की ओर से लू को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. पिछले एक सप्ताह से झारखंड में कभी हल्की से मध्यम तो कभी मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तापमान फिर से बढ़ता दिख रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इन जिलों को लू से सावधान रहने की जरूरत

जिन जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें दुमका पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा शामिल हैं. यहां खासकर रात 11 से 4 बजे के बीच लोगों को घर से निकलने पर सख्त मनाही है. घर से बाहर निकलते समय अपने सिर को पूरी तरह से ढक लें और अपने शरीर को हाइड्रेट रखें. आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं होगी.

सभी जिलों का संभावित तापमान

राज्य के जिलों में आज संभावित तापमान की बात करें तो जामताड़ा, साहिबगंज, दुमका, धनबाद, गिरिडीह और गोड्डा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. जबकि पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा चतरा, कोडरमा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. जबकि रांची, गुमला, खूंटी, हज़ारीबाग़, रामगढ, बोकारो में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है. सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

Leave a Comment