28 नवंबर को झारखंड सरकार का होगा 1 वर्ष पूरा, मोहराबादी में कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक में बदलाव

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है।

भारी वाहनों की नो-एंट्री

28 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड होकर ही आगे जा सकेंगे। नो-एंट्री का पुराना समय पहले की तरह लागू रहेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इन रास्तों पर सामान्य वाहन नहीं चलेंगे

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी आवास रोड, दिवंगत दिशोम गुरु आवास रोड, अतिथि शाला मार्ग, मोरहाबादी टीओपी और रेडक्रॉस रोड पर सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोका जाएगा। लोगों से अनुरोध है कि इस रूट पर चारपहिया वाहन न चलाएँ।

पार्किंग के लिए चार स्थल तय

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए इन पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है

  • फुटबॉल मैदान (रांची कॉलेज मोरहाबादी)
  • आर्मी मैदान मोरहाबादी
  • TRI मैदान

    AD
    Advertise With Us
    Reach your target audience with premium placements
    AD
    Advertise With Us
    Promote your brand to thousands of daily visitors
    300x250 Learn More
  • DIG ग्राउंड

कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर की ओर से आने वाले वाहन इन्हीं पार्किंग स्थलों में पार्क होंगे। वहीं बूटी मोड़, रिम्स और करमटोली से आने वाले वाहनों की पार्किंग आर्मी मैदान में की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूप से रूट बदले या बंद किए जा सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment