Jharkhand Chunav : मतदान केंद्र पर AJSU और JMM कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, वोटरों में भी हड़कंप

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित जुगसलाई विधानसभा सीट पर स्थिति तनावपूर्ण रही. सुबह के समय जुगसलाई विधानसभा के बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर AJSU और JMM के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मामले की जानकारी बर्मामाइंस थानेदार तक पहुंची. उन्होंने दोनों पक्षों के नेताओं से बातचीत की और मामला शांत कराया. AJSU के जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे ने आरोप लगाया कि JMM कार्यकर्ता बार-बार पोलिंग बूथ पर जा रहे थे, जबकि JMM के नेता बादल ने इसका सफाई दी और कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं को नाश्ता-पानी देने के लिए बूथ पर गए थे.

इसके साथ ही, मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में नाम न होने के कारण बड़ी संख्या में वोटर भी परेशान नजर आए. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता पर्ची न मिलने से भी वोटरों के चेहरों पर चिंता साफ देखी गई. कई मतदाताओं ने आरोप लगाया कि BLO (बूथ लेवल अधिकारी) ने इस बार घर-घर जाकर मतदाता सूची का वितरण नहीं किया, जिससे आम जनता को मतदान में परेशानी का सामना करना पड़ा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सेंट जॉन स्कूल, जगतबंधु सेवा सदन पुस्तकालय और राम जानकी कन्या मध्य विद्यालय मतदान केंद्रों पर भी वोट डालने से ज्यादा लोग अपनी नाम की खोज में परेशान दिखे. वोटरों की लंबी कतारें लगी रही, जबकि मतदान केंद्र पर व्यवधानों के कारण मतदान की प्रक्रिया में समय की देरी हुई.

 

Leave a Comment