रांची: रांची विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन करने वाले संदीप वर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. बता दें कि रांची में भाजपा द्वारा टिकट बंटवारे में देरी और फिर सीपी सिंह को टिकट दिए जाने से काफी लोगों में नाराजगी थी. इसी दौरान संदीप वर्मा ने भी निर्दलीय नामांकन कर दिया था. लेकिन, बाद में जब सब कुछ ठीक हो गया तो संदीप वर्मा ने अब अपना नामांकन वापस ले लिया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
