झारखंड में आज सम्पूर्ण लॉकडाउन, गाँवों में दिख रहा है असर, दवा दुकान छोड़ सभी दुकाने बंद

रांची। राज्य में शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉक्डाउन है। झारखंड के हर जिले में रविवार की सुबह से बाजार पूरी तरह से बंद दिखे। दवा को छोड़ सभी दुकानों पर ताला लटका रहा। बेवजह घर से निकलने की मनाही है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी जो बेवजह घर से निकलेंगे।

मांडर प्रखण्ड में कल से ही लॉक्डाउन को लेकरअनाउंसमेंट शुरू कर दी गयी थी
मांडर प्रखण्ड में कल दोपहर से ही मांडर थाना की ओर से अनाउंसमेंट की जा रही थी कि कल समूर्ण लॉक्डाउन रहेगा, दवा की दुकान छोर सभी दुकाने बंद रखनी है, यदि किसी की दुकान खुली रही तो कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अनाउंसमेंट में लोगों को वैक्सीन लेने की भी सलाह दी जा रही थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लॉक्डाउन को सफल बनाने में मानसून ने दिया साथ

झारखण्ड के तकरीबन हर क्षेत्र में सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से भी लोग घरों में ही हैं।हर जिले के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। राजधानी रांची में जिन सब्जी मंडी में रोजाना सुबह हजारों लोगों की भीड़ हुआ करती थी, उस खादगढ़ा सब्जी मंडी में न तो एक भी दुकानें लगी और न कोई खरीदार पहुंचा। पूरे शहर में लॉकडाउन का असर दिख रहा है।

Leave a Comment