10 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- अष्ठम भाव में चंद्र नीच का है। किसी कार्य के पहले सोच विचार कर करें। कार्य व्यवसाय एवं नोकरी में रुकावटें होंगी। पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। वही परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। हनुमानजी का पूजन करें।

वृषभ :- ब्यापार में लाभ होगा। आय का मार्ग खुलेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम-काज के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन :- रोग शोक से बचे। संतान की शिक्षा में सुधार होगा। घरेलू विवाद कोशिश करने से सुलझ सकता है। भाग्योदय संभव है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। मिथ्या आरोप लगने के कारण क्रोध बढ़ सकता है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कर्क :- लग्न का मालिक नीच है। काम काज सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रखना होगा। नवीन मित्रता हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। संतान के कार्य बनने से मन खुश होगा। अन्न का दान करें।

सिंह :- माता या किसी महिला से विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। कार्य होगा और शुभफलों की प्रधानता रहेगी। किसी अपनों से मानहानि हो सकता है। विवाद से दूर रहें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या :- समय अनुकलु है। पर रूखे व्यवहार से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम काज सामान्य रहेगा। परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला :- धन और जन के लिए समय उपयुक्त है। काम काज सामान्य रहेगा। आपका मन किसी भी काम में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा हो सकते है।परिवार या मित्र से मतभेद हो उत्पन्न हो सकते है।

वृश्चिक :- मानसिक शुख और संतुष्ट मिलेगा। समय अनुकूल है। कामकाज में सफलता मिलेगी। दूसरों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बन सकती है। वाहन के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है। मंदिर में जल का दान करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धनु :- कोई धार्मिक यात्रा का प्रबल योग है। स्वास्थ और शिक्षा में खर्च अधिक होगा पर आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।खर्चे में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हनुमानजी का पूजन ध्यान करें।

मकर :- आय के लिए कार्य योजना में विस्तार हो सकता है।कामकाज में सफलता मिलेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आलस का त्याग करें। कार्य के प्रति सजग रहें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

कुंभ :- पिता से लाभ होगा। जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करें। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता बनी रहेगी। परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़े। शनि को बल दे।

मीन :- किसी से विवाद हो सकता है। करीबियों की भावनाओं की कद्र करें। आपके मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। कामकाज में लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुरु मंत्र का जाप आवश्यक है।

Leave a Comment